फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महेंदली फल मंडी में घटा सेब कारोबार इस वर्ष 10 लाख पेटियों तक सिमटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष 25 लाख पेटियों का हुआ था कारोबार, खड़ापत्थर मंडी में भी आपूर्ति घटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सेब की कम पैदावार के चलते इस वर्ष महेंदली फल मंडी में सेब का कारोबार काफी कम रहा है। बीते वर्ष की तुलना में इस बार मंडी में सेब की आपूर्ति आधे से भी कम रह गई। वर्ष 2025 में महेंदली फल मंडी में सेब की 25 लाख पेटियों का कारोबार हुआ था, जबकि वर्ष 2024 में 21 लाख पेटियां मंडी पहुंची थीं। इसके मुकाबले इस वर्ष सेब और नाशपाती की कुल 10 लाख पेटियों का ही कारोबार दर्ज किया गया है। खड़ापत्थर फल मंडी में भी इस बार कारोबार में भारी गिरावट आई है। यहां पूरे सीजन में मात्र 20 हजार पेटियां ही पहुंचीं, जबकि वर्ष 2025 में मंडी में 1.30 लाख पेटियों का कारोबार हुआ था। आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष दोनों मंडियों में सेब की आपूर्ति पर कम फसल का सीधा असर पड़ा है। एपीएमसी के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष महेंदली फल मंडी में सेब का कारोबार काफी कम रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आधे से भी कम पेटियां मंडी पहुंची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें