फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन के लिए यूनिवर्सल कार्टन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें विभाग : नेगी

विज्ञापन
रिकांगपिओ में सेब सीजन को लेकर यूनिवर्सल कार्टन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर हुई बैठक। संव
विज्ञापन
उपनिदेशक ने उद्यान विभाग, एचपीएसमसी और एपीएमसी को दिए निर्देश
विज्ञापन

रिकांगपिओ में बैठक में रूपरेखा की तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल सरकार ने इस साल सेब सीजन में यूनिवर्सल कार्टन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की देखरेख में यह कदम उठाया गया है। इसे लेकर उपनिदेशक बागवानी किन्नौर डॉ. भूपेंद्र नेगी की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में बैठक हुई। बैठक में उद्यान विभाग, एचपीएमसी, एपीएमसी, एफपीसी, एफपीओ, अधिकृत एजेंटों और कार्टन आपूर्तिकर्ताओं ने भाग लिया है। बैठक का उद्देश्य सेब सीजन के लिए यूनिवर्सल कार्टन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना था। इसके अलावा बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन को गोंद से चिपकाने के अलावा क्लिपिंग की भी आवश्यकता होगी। बरसात में गोंद यूनिवर्सल कार्टन से सेब अलग हो सकता है। सभी पैकेजिंग सामग्री में प्रतीक चिह्न आपूर्तिकर्ताओं और एचपीएमसी की ओर से बागवानों को उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। पैकेजिंग सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की सूची संबंधितों को उपलब्ध करवाई जाए। बेहतर प्रबंधन के लिए 13 और 12 के दोनों बक्सों में ग्रेड मानकों को अलग-अलग रंगों का उपयोग करके पेश किया जाना चाहिए। बैठक में सभी प्रतिभागियों ने आग्रह किया कि बीते वर्ष सेब की कम फसल के कारण उनके पास पिछले दो वर्षों के सेब के टेलीस्कोपिक कार्टन बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं, इसलिए पिछले टेलीस्कोपिक कार्टन को 20 किलोग्राम मानक पैकेजिंग कर के उपयोग करने के लिए अनुमति देने की अपील की। कार्यालय उपनिदेशक उद्यान जिला किन्नौर, रिकांगपिओ में एक अन्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उद्यान विभाग, स्वास्थ्य, आयुष, कृषि, एससी, एसटी कल्याण निगम, पशुपालन, जिला कल्याण अधिकारी, जिला उद्योग निगम, राष्ट्रीय अग्रणी बैंक ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। बैठक में जिला किन्नौर में चल रहे और भविष्य में होने वाले संयुक्त जागरूकता शिविरों को सुचारू रूप से संचालित करना, लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें