फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब के गिरे दाम, बागवान मायूस

विज्ञापन
रोहड़ू में महेंदली फल मंडी
विज्ञापन
महेंदली फल मंडी में रोजाना पहुंच रही करीब 17 हजार पेटियां
विज्ञापन

500 से 2200 रुपये मिल रही प्रति पेटी दाम
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। महेंदली फल मंडी में सेब के दामों में भी भारी गिरावट आई है, जिससे बागवान भी चिंतित हैं। शुरुआती दौर में जहां बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे थे, वहीं अब मंडी में सेब की बढ़ती आपूर्ति से दाम धड़ाम हो गए हैं। ऐसे में बागवानों की चिंता बढ़ती जा रही है। सालभर कड़ी मेहनत कर सेब के कम दाम होने के कारण बागवान परेशान हैं। फल मंडी महेंदली में अभी तक सेब की करीब 2.80 लाख पेटियों का कारोबार हो चुका है। मंडी में जहां एक सप्ताह पहले 20 से 25 हजार पेटियां की ही आपूर्ति बनी हुई थी। अब वह घटकर 17 हजार पेटियां पर पहुंच गई है। लगातार घट रही सेब की आपूर्ति से इस वर्ष फल मंडी में बीते वर्ष से कम कारोबार होगा, जबकि वर्ष 2025 में करीब 23.32 लाख पेटियां का कारोबार फल मंडी में हुआ था। सेब की आपूर्ति तो मंडी में कम है, लेकिन दामों में भारी गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले तक मंडी में न्यूनतम 1,500 से अधिकतम 3,200 रुपये प्रति पेटी तक बागवानों को सेब के दाम मिल रहे थे, जो अब घटकर 500 रुपये से 2,200 रुपये प्रति पेटी तक रह गए हैं। महेंदली फल मंडी में एपीएमसी के अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बीते एक सप्ताह से सेब की आपूर्ति काफी कम है। रोजाना करीब 17 हजार पेटियां मंडी में पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि सेब के दामों में भी काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें