फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पराला मंडी में सेब, नाशपाती और प्लम के दाम गिरे, बागवान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
. बाजार में रोजाना 100 से 200 रुपये तक की नरमी आई
विज्ञापन

. इस वर्ष फसल कम होने के बावजूद मंडियों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। पराला फल एवं सब्जी मंडी में पिछले तीन दिनों से सेब, नाशपाती और प्लम के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बाजार में 100 से 200 रुपये तक गिरावट आई है। इससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, इस वर्ष फसल भी कम हुई है। कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) पराला के अनुसार, 29 जुलाई को मंडी में 18,478 सेब की पेटियां पहुंची। सेब दाम 400 से 3,500 रुपये प्रति 20 किलो रहे। नाशपाती की 7,837 पेटियां पहुंची। नाशपाती 400 से 2,800 रुपये प्रति पेटी तक बिकी। प्लूम की 210 पेटियां पहुंची। 60 से 120 रुपये प्रति 2 किलो के भाव से बिकी। 30 जुलाई को सेब की आवक घटकर 12,763 पेटियां रह गईं, जबकि दाम प्रतिपेटी 400 से 3,400 रुपये तक रहे। नाशपाती के दाम 400 से 2,500 रुपये प्रति पेटी और प्लूम के दाम 100 से 150 रुपये प्रति 2 किलो रहे। 31 जुलाई को सेब की आवक बढ़कर 18,684 पेटियां हो गईं, लेकिन दाम 400 से 3,500 रुपये प्रति पेटी पर स्थिर रहे। नाशपाती के दाम 400 से 2,400 रुपये प्रति पेटी और प्लूम के दाम 80 से 140 रुपये प्रति 2 किलो दर्ज किए गए। बागवान सचिन शर्मा, देशराज, सोहनलाल, अखिल चौहान और दिलीप चौहान ने कहा कि इस वर्ष फसल कम होने के बावजूद मंडियों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। शुरुआती दौर में अच्छे दाम मिलने से राहत थी लेकिन अब बाजार नीचे आने से कम फसल का लाभ भी प्रभावित हो सकता है। पराला मंडी के आढ़ती सतीश चौहान ने कहा कि सावन महीने की लोडिंग लगभग पूरी हो चुकी है। बाजार में केवल हल्की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले सेब को अभी भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। बागवानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में आवक और मांग के आधार पर बाजार की स्थिति तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें