फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब पेटी के अब 170 से 185 रुपये ही वसूल पाएंगे ग्रेडिंग पैकिंग हाउस

Fri, 23 Jun 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। सेब सीजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने रोहड़ू में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू सनी शर्मा ने की। इस दौरान सेब पैकिंग के रेट और गाड़ियों का भाड़ा निर्धारित किया गया। ग्रेडिंग पैकिंग हाउस अब सेब की पेटी पैक करने के 170 से लेकर अधिकतम 185 रुपये रुपये ही वसूल पाएंगे। उससे अधिक वसूलने वाले ग्रेडिंग हाउस के मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। मंडी में काम करने के लिए आढ़तियों के साथ लदानियों का भी एपीएमसी से पंजीकरण होना आवश्यक होगा। साथ ही बाहर से आने वाले लदानियों का पुलिस स्टेशन में पंजीकरण अनिवार्य होगा। पिकअप गाड़ी का किराया प्रति क्विंटल 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर चंडीगढ़ तक का तय किया गया है। वहीं चंडीगढ़ से आगे की मंडियों के लिए प्रति क्विंटल 90 पैसे प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित किया गया। मंडियों में लोडिंग और अनलोडिंग के प्रति पेटी सात रुपये से अधिकतम दस रुपये ही वसूले जा सकेंगे। अगर आढ़ती अधिक वसूली करता है तो इसके लिए बागवानों को हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सेब बिकने के बाद बागवानों को समय पर पेमेंट मिले, इसके लिए समयसीमा शीघ्र ही निर्धारित की जाएगी। मंडियों में डिफाल्टर आढ़तियों और लदानियों की सूची लगाई जाएगी। एक जुलाई से बाजार में सब्जियां कहीं भी नहीं बिकेंगी। सब्जियों की दुकानें सिर्फ मंडी में ही लगेंगी। इस मौके पर आढ़त एसोसिएशन के महासचिव यशवंत नागटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें