फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर सेब से लदा ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब की 400 पेटियां लेकर मुंबई जा रहा था ट्रक, कोई जानी नुकसान नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
ठियोग-हाटकोटी एनएच-705 पर निहारी के पास देररात सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्रेक फेल होना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। यह ट्रक रोहड़ू से सेब की करीब 400 पेटियां लेकर मुंबई जा रहा था। रात करीब दस बजे निहारी के पास यह हादसा हुआ। ट्रक के पलटने से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। दोपहर तक यहां वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रही। बाद में ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया। हादसे के तुरंत बाद ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वनवे ट्रैफिक व्यवस्था शुरू की। इससे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा सका। दोपहर तक सड़क से पलटे हुए ट्रक को हटाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें