फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूमि बेदखली पर सेब उत्पादक संघ ने जताया दुख

विज्ञापन
हिमाचल सेब उत्पादक संघ विश्राम गृह जुब्बल में एक बैठक के दौरान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू ।
हिमाचल सेब उत्पादक संघ जुब्बल ब्लाॅक इकाई ने विश्राम गृह जुब्बल में बुधवार को बैठक की। इसमें विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सेब उत्पादक संघ राज्य कमेटी संजय चौहान उपस्थित रहे। बैठक में फलदार पौधों के कटान, भूमि से बेदखली और घरों की तालाबंदी पर सभी सदस्यों ने अपनी बात रखी और सरकार के प्रशासनिक अमले की ओर से सेब के पौधों के कटान पर दुख प्रकट किया। बैठक में 29 जुलाई को सचिवालय चलो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के स्तर पर बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही बैठकों में सदस्यता और कमेटी कार्यकारिणी का निर्माण करने पर भी सहमति बनी। बैठक में संजय चौहान ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार सर्वोच्च न्यायालय जाने की बात कर रही है। दूसरी ओर प्रदेशभर में किसानों और प्रभावित परिवारों को भूमि से बेदखल किया जा रहा है और फलदार पौधों को काटा जा रहा है। लोगों को जमीन से बेदखल करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। बैठक में स्थानीय इकाइयों से भगत राम, लोकेंद्र कालटा, जय सिंह जैहटा, संजय कुमार, बलविंदर जस्टा, हरीश चंद्रा, लाहौरी चौहान, भीम सिंह नरगेटा, अशोक झौहटा, नरेंद्र चौहान, गिरधारी लाल नंदा, विनय चौहान, गोविंद तेजटा, मोती राम तेज़टा, लक्ष्मी चौहान, पन्ना लाल ठाकुर व अमर सिंह ठाकुर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें