फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेपाल बाढ़ पीड़ितों की जानकारी साझा करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेपाल में प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ। इसके मद्देनजर किन्नौर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन ने किन्नौर जिले के उन लोगों के परिजनों से जानकारी मांगी है जो नेपाल में फंसे, लापता या प्रभावित हैं। परिजनों से अनुरोध है कि वे जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी), किन्नौर को ऐसे व्यक्तियों का विवरण साझा करें। यह जानकारी डीईओसी को संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने में मदद करेगी। इससे फंसे हुए लोगों का पता लगाने, सहायता और बचाव कार्य में मदद मिलेगी। जानकारी जल्द-से-जल्द साझा करने की अपील की गई है। संपर्क के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 है। लैंडलाइन नंबर 01786-223151, 52, 54 हैं। मोबाइल नंबर 9459457587 पर भी संपर्क किया जा सकता है। ईमेल आईडी ddmakinnaur2024gmail.com पर भी विवरण भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें