फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में 35 कुत्तों को लगाए एंटी रैबीज टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने नेरवा में एंटी रैबीज जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर लगाया। अभियान के तहत क्षेत्र के 31 पशुपालकों ने अपने पालतू एवं अन्य पशुओं का पंजीकरण करवाया। इस दौरान कुल 35 कुत्तों को एंटी रैबीज टीके लगाए गए। यह राज्यव्यापी जागरूकता अभियान 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस से शुरू हुआ है और 4 अक्तूबर को विश्व पशु कल्याण दिवस तक चलेगा। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय चौपाल के तत्वावधान में आयोजित शिविर में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मेहता और केदी पशु चिकित्सालय के डॉ. गुलशन भारद्वाज ने स्थानीय नागरिकों एवं पशुपालकों को रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें