रोहड़ू। पशुपालन विभाग ने कुत्तों का एंटी रैबीज टीकाकरण अभियान चलाया है। विभाग ने अभियान को पूरा करने के लिए चार टीमों का गठन किया है। नगर परिषद रोहड़ू और आसपास के क्षेत्र में विभाग ने करीब 100 कुत्तों का टीकाकरण कर दिया है। इस दौरान विभाग ने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि कुत्तों का टीकाकरण किया जा रहा है। नगर परिषद के साथ लगतीं पंचायतों में भी कुत्तों काे टीके लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।