फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल से नशे को हराएंगे : राेहड़ू में 2 मई से शुरू होगी एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव

विज्ञापन
विज्ञापन
राेहड़ू में 2 मई से शुरू होगी एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव
विज्ञापन

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला कमेटी और स्पोर्ट्स एसोसिएशन मिलकर करेंगे आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। खेल से नशे को हराने के लिए रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन दो मई को एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव का आयोजन कर रहा है। इसमें राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला कमेटी भी सहयोग कर रही है। एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव में पंचायत स्तर की टीमें भाग लेंगी। खेल गतिविधियों का आयोजन इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में किया जाएगा। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौहान ने राेहड़ू में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। अशोक चौहान ने कहा कि एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव का आयाेजन एसोसिएशन ने साल 2015 से शुरू किया था। पहली बार इस इवेंट का आयोजन राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला कमेटी के साथ मिलकर हो रहा है। इस दौरान पुरुष व महिला वर्ग की वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। वाॅलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और उपविजेता टीम को 66 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन दो मई से चार मई तक होगा। इस अवसर पर रौनी चौहान, प्रदीप चौहान सहित एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें