सरस्वतीनगर कॉलेज में नशा विरोध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. नरेश कुमार के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने छात्रों को नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। इसके बाद विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज परिसर से हाटकोटी कैंची तक रैली निकाली गई। यहां पर नुक्कड़ नाटक किया गया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये नशे की बुराई के प्रति लोगों को जागरूक किया। क्षेत्र के लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण का आह्वान किया गया।