फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अरसू स्कूल के अंशुल का एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए चयनित

विज्ञापन
अरसू स्कूल के अंशुल ने एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा की पास। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
योजना के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह मिलेेंगे एक हजार रुपये
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरसू के आठवीं कक्षा के मेधावी छात्र अंशुल पुत्र कैलाश चंद का चयन नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) के लिए हुआ है। यह चयन एससीईआरटी सोलन की ओर से 2 नवंबर को आयोजित एनएमएमएस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर हुआ है। अंशुल को अब 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, जिससे वह अपनी शिक्षा पूरी कर सकेगा। अंशुल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद अंशुल ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य योग राज ठाकुर ने अंशुल को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों का भी प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रेरित और मार्गदर्शित करते रहते हैं। विद्यालय परिवार ने अंशुल को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें