फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनस जंगल में दो दिन जला, बहुमुल्य वन संपदा को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
. देवदार और चीड़ समेत लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान
विज्ञापन

. नित्थर स्कूल तक पहुंच गई थी आग, दमकल ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के आनस जंगल में दो दिन भीषण आग लगी रही। शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कई हेक्टेयर में आग से देवदार और चीड़ समेत लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटा है। आनस के जंगल में वीरवार को आग लगी। वीरवार शाम को आग शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के पास तक पहुंच गई। रामपुर से पहुंची दमकल टीम ने आग को स्कूल तक पहुंचने से बचाया। हालांकि, चेबड़ी गांव के नीचे पहुंची आग पर काबू पाना काफी मुश्किल रहा। वीरवार रातभर जंगल धधकता रहा। वन विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने में लगातार जुटे रहे। शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। रेंज अधिकारी वन सर्किल नित्थर सोहन लाल नेगी ने बताया कि वन विभाग की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने पुष्टि की कि आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है। नेगी के अनुसार, आग किसने लगाई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें