फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सतलुज हाउस ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
दिल्ली प​​ब्लिक स्कूल झाकडी में आयोजित वा​​​र्षिक खेलकूद प्रतियो​गिता के विजेता टीम को सम्मानित
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिक खेल दिवस, दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के खेल प्रांगण में वार्षिक खेल दिवस का शुक्रवार को समापन हो गया। बतौर मुख्यातिथि जीएम फाइनेंस एसजेवीएन राजीव डोहरू पहुंचे। उन्होंने विद्यालय का ध्वजारोहण कर वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान चारों सदनों व्यास, सतलुज, रावी और यमुना की मार्च पास्ट किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने मुख्यातिथि और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। खेल दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ये सभी प्रतियोगिताएं चारों हाउसों के बीच में हुईं। प्रतियोगिताओं में सतलुज हाउस ने विजेता की ट्रॉफी। खेल उत्सव के दौरान कबड्डी, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, टग ऑफ वार, 80 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ और रिले रेस प्रतियोगिताएं करवाईं गईं, जिसमें नर्सरी और एलकेजी के बच्चों के लिए फन रेस का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें