फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में 12 सितंबर से शुरू होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
दलाश में आयोजित बैठक में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा करते सिरीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब
विज्ञापन
दंगल, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकशी का रोमांच होगा शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश
(कुल्लू)। सिरीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश की बैठक विश्राम गृह दलाश में हुई। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष दुष्यंत परमार ने की। बैठक में 19 और 20 सितंबर को दलाश में ऋषि पंचमी की पूर्व संध्या पर खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन हो लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 12 से 17 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकशी और लोकनृत्य शामिल होंगे। साथ ही इस वर्ष पहली बार विशेष तौर पर 12 सितंबर को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दंगल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहलवान आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 18 सितंबर को एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में सदस्यों ने महासचिव का इस्तीफा स्वीकार किया। क्लब के सुचारु कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए महासचिव की जिम्मेदारियां वीरेंद्र चौहान और रिजुल ठाकुर को सौंपी गई। क्लब ने संकल्प लिया कि देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस, जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से मनाए जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता के तहत इसी माह के दौरान पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों, खिलाड़ियों और आम जनता से आगामी खेल प्रतियोगिता सहित भविष्य की सभी गतिविधियों को सफल बनाने के लिए समर्थन और सक्रिय भागीदारी देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें