सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में सालाना समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल प्रबं
. सरस्वती विद्या मंदिर नित्थर में मनाया वार्षिक पारितोषिक उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर नित्थर ने वार्षिक पारितोषिक उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक वर्मा बतौर मुख्य अतिथि और बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी से वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि ने सालभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रेम पाॅल ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल के विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लुवी, भाषण, योग और पंजाबी नृत्य से समां बांधा। मुख्य अतिथि ने अर्पिता, मनका, सम्रिति, तमना, निखिल और साहिल सहित अन्य को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेमपॉल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया जाता है। विद्यालय की सालभर की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक वर्मा और निरमंड के बीडीसी अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ संस्कारों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर दुराह पंचायत गुरमेल सिंह, स्कूल शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।