कल्पा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में महिला कांग्रेस किन्नौर की अध्यक्ष सरोज नेगी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यालय इंचार्ज कमला नंद नेगी सहित स्कूल प्रबंधन समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। समारोह वर्ष की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में किंजल नेगी और सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में अनिमेष नेगी को सम्मानित किया गया। इस दौरान खंड स्तर, जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली याशिका नेगी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्पा और राजकीय माध्यमिक पाठशाला कल्पा के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लेकर किन्नौर की संस्कृति को दर्शाया। इस दौरान लोकनृत्य में छात्र-छात्राओं ने की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ गीत पर नृत्य किया। नृत्य के माध्यम से लोगों को संस्कृति बचाने के साथ बेटियों के जीवन में होने का महत्व और बेटियों को पढ़ाने का भी आग्रह किया है। इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उप प्रधान महिला मंडल कृष्णा नेगी, कुसुमारी सहित सीता देवी मौजूद रही।
कल्पा स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्रा
कल्पा स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्रा