फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

विज्ञापन
नित्थर के शहीद डोला राम स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुतियां देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
नित्थर स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

शहीद डोला राम स्कूल में मुख्यातिथि ने नवाजे 63 मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह से मनाया। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम में एचआर एडमिन हेड लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट धीरज गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लुवी, हिंदी और किन्नौरी गीत पर प्रस्तुतियां पेश कीं। विद्यार्थियों ने वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि ने 63 विद्यार्थियों को गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया। समारोह में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढ़माह, माध्यमिक स्कूल ढ़माह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनस, माध्यमिक स्कूल आनस, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोइन और राजकीय प्राथमिक विद्यालय शनाह स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में शिक्षक राजेंद्र ठाकुर ने मंच का संचालन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक और उपलब्धियां के बारे में जानकारी साझा की। धीरज गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया। स्कूल प्रशासन, एसएमसी और स्कूली बच्चों को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। नित्थर के कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें