फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने आपदा से निपटने के सीखे गुर

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में आयोजित वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रि
विज्ञापन
सुन्नी कॉलेज में वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षिण शिविर लगा
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में तीन अगस्त से 11 अगस्त तक वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें 8 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन, रामपुर बुशहर के 100 कैडेट्स और महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय कोटला ज्यूरी के 8 कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर में स्वयंसेवियों ने आपदा से निपटने के गुर सीखे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 हिमाचल प्रदेश एनसीसी कंपनी, शिमला के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसकी कमान लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण के पास थी। महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय कोटला (ज्यूरी) से ऋशांक, मनीष, भानु, शुभम, निशा, दिव्या, शिवांशिका और सानिया इस शिविर का हिस्सा रहे। कैडेट्स को हिमाचल होम गार्ड्स प्रशिक्षण केंद्र, सुन्नी की ओर से आपदा से निपटने के तरीके सिखाए गए। इसकी अगुवाई मास्टर ट्रेनर महिंदर कंवर ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें