ग्लोरी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं।स्रोत: स्कूल प्रबंधन
रोहड़ू। वरिष्ठ वर्ग ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में रविवार को पंजाबी गीतों पर विद्यार्थी खूब झूमे। कार्यक्रम के अंत में मेहमानों के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नाटी डाली। रविवार को वर्षिक समारोह कालचक्र का आयोजन सीमा कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम धर्मेश रमोत्रा और वरिष्ठ अतिथि के तौर पर सब जज राघव शर्मा उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य विनय जिंटा ने साल भर की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सतीयुग, द्वापर, त्रेता व कलियुग का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मुख्य अतिथि धर्मेश रमोत्रा ने विद्यार्थियों की सराहना की। समारोह में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद