फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्राथमिक पाठशाला भड़ोली में मनाया वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भड़ोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि डॉ. अनुराधा सिंह ठाकुर रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मुख्य शिक्षक सतीश शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका पुनिता शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष गीता विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराधा सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें