छात्र और छात्राओं ने पहाड़ी नाटी डालकर बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठारू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया, वहीं छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। कार्यक्रम में ललित मेहता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहें छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के छात्रों ने पहाड़ी, किन्नौरी, कुल्लवी, बॉलीवुड, राजस्थानी, पंजाबी और हिंदी गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा राजकुमारी मेहता ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रामेश्वर खाची, मोहन खाची, हरदेव चौहान और मालचंद सहित अन्य उपस्थित रहे।