राजकीय उच्च स्कूल डिसवानी में आयोजित वार्षिक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुति करती छात्राएओं
डिसवानी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय उच्च विद्दालय डिसवानी में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में डिसवानी पंचायत के प्रधान धर्मेंद्र बुगवान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि न दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद छात्राें ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। स्कूल के मुख्याध्यापक सुशील कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर छात्रों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्रों ने पहाड़ी नृत्य, एकल गान, पंजाबी नृत्य, नेपाली नृत्य सहित नाटिका का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति रंजन, जीविका, श्रद्धा, साक्षी, नव्या, जीविका, रौनक को पुरस्कृत किया गया। खेलों के क्षेत्र में रौनक, शारदा, वरूण, श्वेता, अक्षरा, सारिका, प्रगति, रूची, तानवी, दिव्या, सन्नी, मुकेश को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भूप सिंह रंजन की गांव को गांव रहने दो नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम कृष्ण , ईश्वर दास छवारू भी उपस्थित रहे।