फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समां

विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू कवार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र
विज्ञापन
हिमालयन स्कूल राेहड़ू में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जेपी यूनिवर्सिटी इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी सोलन के उप कुलपति राजेंद्र कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया। उसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्कूल की प्रधानाचार्या रंजू शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सभी को साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। स्कूल के वरिष्ठ छात्रों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। एलकेजी कक्षा के बच्चों ने वेलकम डांस और नर्सरी क्लास के छात्रों ने ग्रैंड पेरेंट्स ट्रिब्यूट डांस प्रस्तुत किया। छात्रों ने आजादी का अमृत महोत्सव पर भी कार्यक्रम पेश किया। छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन भी किया। पहली कक्षा के छात्रों ने रोमन डांस किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें