जाखु पब्लिक स्कूल नेरवा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र
जाखू पब्लिक स्कूल नेरवा में वार्षिक समारोह मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। जाखू पब्लिक स्कूल नेरवा में रविवार को 11वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहली कक्षा के छात्रों ने कोई कहे कहता रहे कितना भी हमको दीवाना, छात्राओं ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। नौंवी और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने पहाड़ी गाने बांका मुल्का हिमाचला.. पर पहाड़ी नृत्य किया। पांचवीं और छठी कक्षा की बालिकाओं ने हिंदी गीतों पर नृत्य पेश किया। छात्रों ने बॉलीवुड गीतों की धुनों पर फनी डांस पेश किया। छात्रों ने राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नृत्य, पहाड़ी नाटियों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। स्कूल के प्रबंधक डीआर खिमटा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। स्कूल की छात्रा सोनम लालटा को टीवी रिएलिटी शो में प्रथम रहने पर, स्तुति सूद को दसवीं की परीक्षा में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त ऐंजल औकटा, ध्रुव केस्टा, सूर्यांश तोमर, कृतिका मोगटा, रेखा मांटा, संगम सिसोदिया, रंजना पांनटा और सीमा केस्टा को विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया।