फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आदित्य मांटा और रागिनी को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
. छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी नाटी प्रस्तुत कर संस्कृति संजोने का दिया संदेश
विज्ञापन

. आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। समारोह में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आदित्य मांटा और रागिनी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया। बेस्ट स्पोर्ट्स बॉयस का खिताब पीयूष चौहान और बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल्स का खिताब अनन्या के नाम रहा। आर्य, मनन, आकांक्षा, अवनी, अकुल, रियान, कृतिक, शौर्य, अर्पिता और यजत सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। विद्यार्थियों ने किन्नौरी, पहाड़ी और कुल्लवी नृत्य प्रस्तुत कर संस्कृति संजोने का संदेश दिया। समारोह में सेवानिवृत्त बीईईओ रामपुर शशि बाला नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसएमसी अध्यक्ष सीमा मांटा और एसएमसी उपाध्यक्ष आदेश शर्मा उपस्थित रहे। गुलाब सिंह, कनिश बंसल, कांता देवी, रवि रांटा और सुरेश कुमार विशेष अतिथि उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधक चंद्रकांता अष्टू और प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य स्कूल प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों से मुख्य अतिथियों को अवगत करवाया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और संस्कारों के बारे में अवगत करवाया। नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने की सलाह दी। इस मौके पर यशोदा, शिल्पा, रीता, रेखा, दीपा, प्रिया, मिशा, अनुजा, नवनीत, चिंता, शिवानी, आशा और प्रियंका सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें