सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस में सालाना समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते नौनिहाल। स्रोत: स्कूल प्र
सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस में वार्षिक समारोह, मुख्य अतिथि ने मेधावियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में वनमंडलाधिकारी गुरहर्ष बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिल्ली वीरेंद्र नेगी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पार्थ वर्मा को हेड बॉय और रितुल टंडन को हेड गर्ल चुना गया। वंश और हार्दिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, वंश शर्मा और सिया को अनुशासित छात्र के तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रिया नेगी, तान्या ठाकुर, सार्थक, मितांश, मेदांत, काव्यांश, आयांश, रुबिल, कनक, कोमल और सक्षम सहित कई अन्य मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के प्रबंध निदेशक अतुल टंडन ने अतिथियों का टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। मानवी, भाविक और गरिमा ने शानदार प्रस्तुति दी। अन्य छात्राओं ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर किया। किन्नौरी नाटी से भी छात्राओं ने समां बांधा। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने समारोह में वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को वनों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने वनों में आग लगने की घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की। स्कूल के प्रबंध निदेशक अतुल टंडन ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर सत्य नारायण मंदिर ट्रस्ट के सचिव विनय शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष तिलक राज, अनुपम भारद्वाज, रामकृष्ण शर्मा, कांता देवी, कर्ण शर्मा और पीयूष पार्थी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।