फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी स्कूल में वार्षिक समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी में 28 नवंबर को वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मदन भारती और जीआर आजाद बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे विद्यालय परिसर में शुरू होगा। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह की थीम टुगेदर फॉर ए ब्राइटर टुमॉरो रखी गई है। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी, स्कूल प्रबंधन समिति और स्टाफ ने अभिभावकों सहित क्षेत्रवासियों से समारोह में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें