फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आदित्य नेगी सर्वश्रेष्ठ छात्र और दिक्षिता नेगी बनी सर्वश्रेष्ठ छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल स्कूल सांगला में वार्षिक समारोह, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला में शुक्रवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में आदित्य नेगी सर्वश्रेष्ठ छात्र और दिक्षिता नेगी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विज्ञान पर्यवेक्षक एवं पूर्व प्रधान विज्ञान अध्यापक संघ किन्नौर गणेश कुमार नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्कूल प्रधानाचार्य अंजली नेगी ने सभी को किन्नौरी टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अंजली नेगी ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने किन्नौरी नाटी, पहाड़ी, बॉलीवुड और नाटक की प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें अनुशासन में लवनिश नेगी, उत्कृष्ट हाजिरी में आहना नेगी को सम्मनित किया। इनके अलावा केशव नेगी, आयांशी, दिव्यांजली, काव्यांश, दानिश, आराध्या, प्रियांशी, शिवांश, इशिका, खुशी, अन्नाया, रिहाना, दिनेश, अमन, विवान, आर्यन, आहाना, गर्व, निहारिका, वानी, प्रीति उषा, तेन्जिंग, सरविन, आरोही, मनीषा, प्राची, गुंजन, मानसवी, मानस, यशिका, प्रणित, अर्नव, दीक्षित और आदित्य सहित अन्य मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रजनीश चांगूभ, सचिव रविंद्र नेगी, देवी किरण नेगी, आशा नेगी, मोनिका नेगी, उषा नेगी, प्रकाश और दीपक सहित अन्य उपस्थित रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें