राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डंसा में वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्र
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्राओं ने बांधा समां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। सालाना समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब धमाल मचाया। छात्रों ने पहाड़ी, कुल्लुवी, पंजाबी, किन्नौरी और बॉलीवुड गीतों पर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में लालसा डंसा पंचायत ब्लॉक समिति सदस्य मीरा देवी बतौर मुख्यातिथि और प्रवीण कुमार विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित छात्रों में महेश चौहान, सुमित, सुमन, सोनिका, राखी, रितिका, स्नेहा, मुस्कान, सेजल, अंकिता, पंकज, कार्तिक, सारिका, हिना ठाकुर, अर्चना, अंशुल, दिव्यांश, पलक, परीक्षित, यतिन, नव्या, दिव्यांश, आस्था, आरुषि और कृतिका को नवाजा गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सहदेव ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान देश राज हुडन, राम लाल कायथ, राकेश चौहान, हरी चंद और हीरा लाल उपस्थित रहें।