फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंशुल और शगुन को बेस्ट एथलीट का खिताब

विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में आयोजित एथलेटिक्स मीट में अंशुल और शगुन को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा। 
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में हुआ वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरस्वतीनगर में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं करवाई गईं। अंशुल मेहता और शगुन को बेस्ट एथलीट के खिताब से सम्मानित किया गया। ऊंची कूद के छात्र वर्ग में सतीश ने प्रथम, राकेश ने द्वितीय और मानस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में शगुन ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और नीलाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद के छात्र वर्ग में अंशुल मेहता प्रथम, शुभम द्वितीय और भूवनेश तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में शगुन ने पहला, काश्वी ने दूसरा, वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो के छात्र वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, सुजल लूटा ने द्वितीय और अविनाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सुनैना ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और काश्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो के छात्र वर्ग में अंशुल प्रथम, वंश रावत द्वितीय और आयुष तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में आरती ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में अंशुल ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय और सुजल लूटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सुनैना ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और शगुन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में अंशुल प्रथम, आर्यन द्वितीय और पारस तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में मुस्कान ठाकुर ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में विकास प्रथम, ऋतिक द्वितीय और अविनाश तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में आरती ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अंशुल प्रथम, विकास द्वितीय और युनीक ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में काश्वी ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में ऋतिक ने पहला, विकास ने दूसरा, सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में वंशिका ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स मीट के इंचार्ज डॉ. दिग्विजय चौहान (रॉनी ) रहे। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स हॉस्टल जब्बल के प्रभारी बलवंत झौहटा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी ललित ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मोनिका रैना, प्रो. दीक्षा चौहान और प्रो. शेफाली थाटा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें