फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनमोल का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर ( कुल्लू )। शहीद डोला राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के अनमोल ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अनमोल ठाकुर कक्षा बारहवीं के छात्र हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्र की यह उपलब्धि स्कूल के साथ क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सतीश परमार का भी बधाई दी। उन्होंने अनमोल को भविष्य में भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा सतीश परमार ने बताया कि जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता घोषाल कुल्लू में हुई थी, वहां अनमोल ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रवक्ता इतिहास राजेंद्र ठाकुर और टीजीटी कला हर्षानंद शर्मा ने छात्र की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें