फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कामरू के अंकुश नेगी डॉ. आरजीएमसी टांडा से करेंगे एमबीबीएस की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कामरू गांव के होनहार छात्र अंकुश नेगी ने नीट पास कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में एमबीबीएस के लिए चयन पाया है। अंकुश की इस उपलब्धि पर परिजनों, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकुश के पिता घनश्याम ने खुशी व्यक्त करते हुए उनकी सफलता का श्रेय उनके मार्गदर्शक एवं शिक्षक अरुण नेगी को दिया है। अरुण नेगी वर्तमान में शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला में गणित विषय के शिक्षक हैं। अंकुश की माता मीनाक्षी देवी गृहिणी हैं। अंकुश नेगी की बुनियादी शिक्षा कक्षा 9वीं तक शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला में हुई, जहां उनके चाचा अरुण नेगी शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद अंकुश ने डॉ. विजय मेमोरियल साई स्कूल मंडी धर्मपुर में अपनी आगे की शिक्षा जारी रखी। यहां से कक्षा 12वीं पूरी की। शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला के प्रधानाचार्य यूपेंद्र सिंह ने अंकुश नेगी को उनकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें