फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुश बने मल्टी टास्क वर्कर्ज संघ चिड़गांव के अध्यक्ष

विज्ञापन
मल्टी टास्क वर्करज संघ चिड़गांव की नवगठित कार्यकारिणी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। महात्मा गांधी की जयंती पर लोक निर्माण विभाग में नियुक्त मल्टी टास्क वर्कर्स ने चिड़गांव में बैठक का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपिन डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अंकुश धीमान ने की। इस दौरान मल्टी टास्क वर्कर्स संघ की चिड़गांव इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से हुए।
विज्ञापन

इसमें अंकुश धीमान को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। अमृत मुंगलूवान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश कुमार, हरीश और कृष्ण लाल को उपाध्यक्ष, सनमराम को सचिव और राकेश वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल कुमार, साजन कुमार, शिवानी ब्राज्टा को संयुक्त सचिव, सपना और डिंपल धांटा को महिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त यशपाल को प्रेस सचिव चुना गया।
इस मौके पर विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष देविंद्र रयाण, राजस्व विभाग अंशकालीन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री किशोर चुंटा, संगठन मंत्री सुरेश पौशेटा, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव अनिल रिठवान, बीएमएस रोहडू़ प्रधान नेगी राम ठाकुर, पैरा पंप ऑपरेटर फिटर संघ के जिला अध्यक्ष उपनेश डोगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें