कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा की मोगड़ा पंचायत के हथिया गांव की अंकिता वर्मा के अधिवक्ता बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। हेमराज वर्मा और मीरा वर्मा की पुत्री अंकिता ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकिता ने छठी से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई पोर्टमोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल संजौली से की। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से कानून की शिक्षा हासिल की है। कांगल पंचायत की प्रधान सुमन वर्मा ने अंकिता और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अंकिता की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।