फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिता को बेस्ट डिजाइनर का खिताब

विज्ञापन
पीजी कालेज सीमा में आयोजित फेशन शो में भाग लेती छात्राएं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। राजकीय पीजी महाविद्यालय सीमा में डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग ने फैशन शो का आयोजन किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राय सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। फैशन शो में विद्यार्थियों के तैयार किए गए परिधानों का प्रदर्शन किया। इसमें साड़ी, गाउन, सूट, सजावटी सामान, जूट से बनीं पोशाकें पहनकर छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक की।
विज्ञापन

फैशन शो में अनिता को बेस्ट डिजाइनर के खिताब से नवाजा गया। मनीषा ने द्वितीय, पारुल तीसरे, सपना ने चौथे और अंकिता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राय सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में छिपे हुनर को सामने लाना और निखारने में बड़ा योगदान देना हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. नीतिका धवन, प्रो. चंचल ठाकुर और प्रो. संगीता ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें