फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंचायत समिति निचार के भाजपा समर्थित अनिल नेगी अध्यक्ष और पाल्मो नेगी चुनीं उपाध्यक्ष

विज्ञापन
पंचायत समिति निचार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद भावानगर में विजयी रैली निकालती भा
विज्ञापन
भावानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने निकाली विजयी रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के विकास खंड निचार में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हुए, जिसमें भाजपा समर्थित अनिल नेगी को अध्यक्ष और पाल्मो नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भावानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विजयी रैली निकाली। निचार विकास खंड में पंचायत समिति के 15 सदस्यों में से भाजपा समर्थित 9 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की जमीनी मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम बताया। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी भी साथ लेकर आया है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को और मजबूत किया जाएगा। इससे पूर्व विकास खंड पूह में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने पंचायत समिति पर कब्जा जमाया था, जहां कलजांग नेगी को अध्यक्ष और ललित कुमार को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। पूह पंचायत समिति में भाजपा समर्थित 9, कांग्रेस समर्थित 5 और एक अन्य उम्मीदवार विजयी रहा था। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव नेगी, जिला महामंत्री आनंद नेगी, निचार मंडल अध्यक्ष ज्ञावा पालदेन सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें