फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में छात्रों ने ली संविधान पालन की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला में अंशिता रही अव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में छात्रों ने प्रात: कालीन सभा में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान के पालन की शपथ ली गई। कक्षा दसवीं के छात्र गौतम कटोच ने संविधान दिवस के विषय में भाषण के माध्यम से जानकारी दी। प्रवक्ता राजनीति विज्ञान कुंदन शर्मा ने संविधान निर्माण से लेकर लागू होने से संबंधित तथ्यों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने जानकारी दी कि संविधान के कारण ही हमारे अधिकार सुरक्षित है और कानून का शासन है। कार्यकारी प्रधानाचार्य श्यामानंद ने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों और आदर्शों को अपनाने और संविधान का सम्मान करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 11वीं कक्षा की छात्रा अंशिता ने प्रथम, 11वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने द्वितीय और 12वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें