नित्थर (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने जंजैहली में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विधायक राहत सामग्री लेकर सराज पहुंचे। लोकेंद्र कुमार ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में हुई भीषण बारिश और भूस्खलन ने दिल दहला देने वाला मंजर छोड़ दिया है। कई घर मिट्टी में मिल गए, कई परिवारों के सपने उजड़ गए और कई मासूम जिंदगियां इस आपदा की भेंट चढ़ गईं। उन्होंने कहा कि इन घावों को भरने के लिए सभी का साथ जरूरी है, इसलिए सभी लोग इसमें अपनी भागीदारी निभाएं। संवाद