फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी महाविद्यालय ने प्रदेश स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में जीते दो पुरस्कार

विज्ञापन
आनी महाविद्यालय ने प्रदेश स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में जीते दो पुरस्कार। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय ग्रुप-2 संगीत प्रतियोगिता में फोक सोलो सॉन्ग और फोक ऑर्केस्ट्रा दोनों विधाओं में द्वितीय स्थान हासिल किया। 13 से 17 अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में दो पुरस्कार जीतकर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय और आनी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। फोक सोलो सॉन्ग में महाविद्यालय की छात्रा प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फोक ऑर्केस्ट्रा में गौरव शर्मा, पंकज, तनिष शर्मा, कृष, हरीश, अमनदीप, गोपाल, तनु, श्रेया वर्मा, रूबल, दिशांत और रोशन लाल ने शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने संगीत विभाग के प्रोफेसर अशोक भारद्वाज और प्रोफेसर संजय दत्त के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें