फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज के विद्यार्थियों का कॅरिअर पर किया जागरूक

विज्ञापन
आनी कॉलेज में करियर गाइडेंस कार्यशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में वीरवार को महाविद्यालय हिंदी परिषद ने कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान में बीए हिंदी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को कॅरिअर पर जागरूक किया गया। हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और साहित्य में रोजगार के अवसर विषय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, मीडिया, विज्ञापन, पर्यटन, अनुवाद और फिल्म सहित अन्य क्षेत्रों में हिंदी भाषा में दक्षता हासिल कर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। हिंदी विषय में अध्यापन के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने हिंदी परिषद को करियर गाइडेंस व्याख्यान के आयोजन पर बधाई दी। इस मौके पर बीए हिंदी अंतिम वर्ष के समस्त छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें