फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशन और एरियर न मिलने पर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में बैठक कर पेंशनरों ने कई मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। समय पर पेंशन और एरियर न मिलने के कारण पेंशनरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। बुजुर्ग अवस्था में पेंशन ही एकमात्र सहारा है। यह बात शुक्रवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में जोन अध्यक्ष मोहन लाल ने कही। रामपुर में आयोजित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में समय पर पेंशन और एरियर न मिलने के कारण रोष जताया गया। पेंशनरों ने बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। बैठक में खंड के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बैठक में जहां पेंशनरों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई, वहीं सदस्यता अभियान को बढ़ाने को लेकर भी मंथन किया गया। बैठक में सभी पेंशनरों ने समय पर पेंशन और एरियर की अदायगी न होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में फैसला लिया गया कि पेंशन का बकाया एरियर को लेकर राज्य कार्यकारिणी के जो भी निर्देश होंगे, उनके साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर रामपुर जोन के सचिव भगवान चंद और सेवानिवृत प्रधानाचार्य बीडी कश्यप सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें