फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एचआरटीसी पेंशनरों की अनदेखी पर जताया रोष

विज्ञापन
रोहड़ू में आयोजित बैठक में भाग लेने वाले पथ  परिवहन निगम के पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू में हुई बैठक, 15 अक्तूबर को शिमला में सचिवालय का करेंगे घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
रोहड़ू। हिमाचल परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन ने 15 अक्तूबर को शिमला में सचिवालय का घेराव करने का एलान किया है। आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन पेंशनरों में फूट डालने की कोशिश कर रहा है। आग्रह के बाद भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की ओर से उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।रोहड़ू में वीरवार को एचआरटीसी पेंशनरों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू इकाई के प्रधान गुलाब सिंह ने की। उन्होंने निगम प्रबंधन के प्रति बैठक में रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल 56 करोड़ रुपये वेतन और पेंशन के लिए के लिए जारी किए, जबकि हर महीने 67 करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है। इस महीने पेंशन के लिए पैसे कम पड़ गए हैं। पेंशन भुगतान केवल 65 साल से अधिक आयु वालों को ही किया गया। इस प्रकार प्रबंधन ने पेंशनरों को बांटने और फुट डालने का प्रयास किया है। उन्होंने बैठक में प्रस्ताव पासकर मांग की है कि पेंशनर को एक साथ हर पहली तारीख को पेंशन देने की व्यवस्था की जाए। मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन और पेंशन लाभ देने, लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान और डीए, एरियर की दो किस्तों का भुगतान किया जाए। प्रदेश के करीब 9 हजार एचआरटीसी पेंशनरों को हर महीने प्रताड़ित किया जा रहा है। बैठक में तय किया कि संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से 15 अक्तूबर को शिमला में परिवहन निगम मुख्यालय से सचिवालय तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में शौंकी लाल डंडा, मोहन लाल आजाद, लेख राज, भोपिंद्र राजदा, चंदन सिंह सचिव प्रेम पाल और सुभाष चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें