फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और मंत्रियों को मिल रहीं पेंशन और सुविधाएं, आंगनबाड़ी कर्मी खाली हाथ : मीनाक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मियों ने अधिकारों के लिए बुलंद की आवाज
विज्ञापन


जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शिमला में करेंगे घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। कई साल तक सेवा देने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवानिवृत्ति बाद खाली हाथ घर लौटती हैं, जबकि विधायक और मंत्रियों को आजीवन पेंशन और सुविधाएं मिलती हैं। आने वाले समय में यदि यही रवैया रहा, तो राजधानी शिमला में सरकार का घेराव किया जाएगा। कुंगश सर्किल की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने यह बात कही। अपने नौकरी के अधिकारों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की है। कुंगश सर्किल की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि अपने हक और सम्मान के लिए आवाज उठाना हमारा कानूनी अधिकार है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर्स यूनियन हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के आह्वान पर आनी और बंजार क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन सम्मानजनक वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी और चिकित्सा भत्ते जैसे मूलभूत अधिकारों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। केवल आश्वासन देकर कर्मियों को टालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मान की लड़ाई है, जिसे और तेज किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार के रवैये को आंगनबाड़ी कर्मियों के प्रति पूरी तरह से नकारात्मक बताया। मीनाक्षी ने कहा कि 10 साल से केंद्र सरकार बजट में कटौती कर रही है और आंगनबाड़ी सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें