फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मोनिका को प्रधान, रजीता को महासचिव और ललिता को कोषाध्यक्ष चुना

विज्ञापन
छौहारा ब्लॉक आंगनवाड़ी यूनियन की नवगठित कमेटी। स्रोत: यूनियन 
विज्ञापन
रोहड़ू में आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मेलन, 21 सदस्यीय नई कमेटी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
छौहारा ब्लॉक में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 90 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में 21 सदस्यीय नई प्रोजेक्ट कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें मोनिका को प्रधान चुना गया। रजीता को महासचिव और ललिता को कोषाध्यक्ष चुना गया। मंजू, लता, माया और किरण उपप्रधान बनीं। मनीषा, गीता और राजकुमारी को सचिव पद मिला। इनके अलावा विनीता, विनीता-2, परीक्षा, सुलोचना, अमित और कुकी कमेटी सदस्य बनाए गए। डोडरा-क्वार क्षेत्र के लिए एक उपप्रधान और दो कमेटी सदस्यों के पद रिक्त रखे गए हैं। इन्हें बाद में भरा जाएगा। सीटू जिला कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील मेहता ने आंगनबाड़ी कर्मियों की लंबित मांगों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि विभाग के साथ ग्रेच्यूटी और सुपरवाइजर भर्ती जैसे मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई है। यूनियन ने आयुष्मान कार्ड में परिवार के सदस्यों को शामिल करने की मांग की। अतिरिक्त विभागीय कार्य न सौंपने और पोषण ट्रैकर के लिए मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई गई। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता सूची में शामिल करने की बात कही गई। केंद्रों में हाइट-वजन मशीनें उपलब्ध करवाने और पोषाहार की गुणवत्ता सुधारने की भी मांग की गई। मोनिका और रजीता ने हरियाणा की तर्ज पर मानदेय वृद्धि की मांग की। उन्होंने सेवानिवृत्ति आयु पंजाब की तर्ज पर निर्धारित करने पर जोर दिया। सुनील मेहता ने कहा कि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई न होने पर सीटू आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर को दिल्ली में योजना कर्मियों का महापड़ाव होगा। नवनिर्वाचित कमेटी ने कर्मियों से महापड़ाव में एकजुट होकर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें