फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उत्कृष्ट कार्य करने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सम्मानित

विज्ञापन
निरमंड में आयोजित महिला दिवस के मौके पर मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। संवाद
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। निरमंड के आंबेडकर भवन में रविवार को बाल विकास परियोजना नित्थर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम जगदीप कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें दो मेधावी जागृति शर्मा और अदिति शर्मा को एसडीएम ने सम्मानित किया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना नित्थर के प्रत्येक सर्किल की सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगदीप कंवर ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सभी सर्किल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोक नृत्य, सामूहिक और एकल गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। निरमंड सर्किल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। इस मौके पर मनोज आनंद, भूपेंद्र, सुनील कुमार, महिंद्र सहित सभी वृत्तों के पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें