फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूह के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। बाल विकास परियोजना पूह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पद भरे जाएंगे। पूह की बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजु नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि सुन्नम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र सुन्नम-1, जंगी के लोअर जंगी, स्पीलो के करला, कानम के लोअर कानम, शलखर के गोतांग, नाको के नाको, लियो के लोअर लियो, हांगो के अपर हांगो, मूरंग के मकरमंग, रुवांग, लंबर के लंबर और डुबलिंग पंचायत के डुबलिंग आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद भरे जाएंगे। बताया कि सहायिका पद के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड और संस्थान से बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 14 अक्तूबर, 2026 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और पंचायत का सामान्य निवासी होना आवश्यक है। आंगनबाड़ी सहायिका को 5,800 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।उन्होंने इच्छुक आवेदक सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों समेत अपना आवेदन 14 अक्तूबर को शाम 5:00 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी पूह में जमा करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें