कुमारसैन कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएससीए पदाधिकारी और कॉलेज शिक्षक उपस्थि
काजल ने अध्यक्ष और सृष्टि ने उपाध्यक्ष पद के लिए ली शपथ
कुमारसैन कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन के नामांकित पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधियों और सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने की। समारोह के दौरान नव नामांकित सीएससीए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह में काजल ने अध्यक्ष और सृष्टि ने उपाध्यक्ष पद के लिए शपथ ली। इनके अलावा अरुशी ने महासचिव और नयन ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। साथ ही लविश, मानव ने कक्षा प्रतिनिधि के रूप में शपथ ली। साथ ही लवली, ट्विंकल, उपेन, उर्वशी, मनीष, रिचा, डिंपल, चिराग, कुलजीत और जाह्नवी ने सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएससीए की पहली बैठक की गई। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, आवश्यकताओं, विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता और कॉलेज के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और महाविद्यालय के हित में सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष काजल और महासचिव अरुशी ने विद्यार्थियों की समस्याओं को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखने, विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और शैक्षणिक, सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने सभी नव नामांकित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।