फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी वर्करों को मिशन शक्ति के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
चौपाल के  मिशन शक्ति, संकल्प योजना  में शामिल महिलाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल(रोहड़ू)। भारतीय न्याय संहिता सप्ताह के तहत चौपाल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समन्वयक किशन चौहान ने आंगनबाड़ी वर्करों को मिशन शक्ति के तहत चल रहीं विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, पीसी पीएनडीटी एक्ट, सखी निवास, पालना) कामकाजी महिला आवास के तहत किए जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। जिला समन्वयक किशन चौहान ने बताया कि 16 सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम में पंजीकरण सप्ताह, महिलाओं से संबंधित कानूनी परामर्श 22 से 26 जुलाई, सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम 29 जुलाई से दो अगस्त, लिंग संवेदनशीलता पांच से नौ अगस्त, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ 12 अगस्त 16 तक, विभिन्न विभागों के साथ योजनाओं का पंजीकरण 19 से 23 अगस्त और 26 से 30 अगस्त तक कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यकम आयोजित किए जाएंगे। दो से छह सितंबर तक कानूनी जागरुकता सप्ताह और 9 से 13 सितंबर तक स्वास्थ्य सप्ताह, 30 सितंबर से चार अक्तूबर तक मिशन शक्ति सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट मनोज वर्मा, सुपरवाइजर चौपाल प्रियतमा पोटन, रामेश्ववरी रुकटा, खंड समन्वयक पोषण अभियान चौपाल राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें